शर्मा और कमलनाथ के बयान इसका प्रमाण है कि हम एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं आनंद शर्मा और कमलनाथ के बयानों को लेकर शुक्रवार को कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि वह देश की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है। आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया संकट से निपटने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि संभावित खतरों से बचते हुए भारत ने परिपक्व तथा कुशल कूटनीतिक तरीके से स्थिति को संभाला है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा था कि देश में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन पश्चिम एशिया संकट के बीच इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की व्यवस्थाओं में खामियां जरूर हैं।

शर्मा और कमलनाथ के बयानों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ”यह इस बात का प्रमाण है कि देश में एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी कांग्रेस है।” आनंद शर्मा और कमलनाथ के बयान पश्चिम एशिया मामले और कथित एलपीजी संकट पर कांग्रेस के आधिकारिक रुख के विपरीत हैं।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button