विधानसभा चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन; असम, केरल और पुदुचेरी में कल मतदान

नई दिल्ली: देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में कल यानी गुरुवार को एक चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी?

तिरुनेलवेली में विजय ने किया रोड शो
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेराबुर विधानसभा क्षेत्र से टीवीके प्रमुख और उम्मीदवार विजय ने तिरुनेलवेली में रोड शो किया।

चुनाव आयोग की टीएमसी को दो टूक
चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।

नामांकन के बाद ममता बनर्जी ने किया सरकार बनाने का दावा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं, धन्यवाद, सम्मान, सलाम, जय जिनेंद्र और सत श्री अकाल का संदेश देती हूं। आज नामांकन दाखिल करते हुए मैं कहना चाहती हूं कि भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ मैं हर केंद्र और हर क्षेत्र के लिए काम करूंगी। हम सरकार बनाएंगे।”

पुदुचेरी- मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग की पहल
पुदुचेरी में मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग की ओर से गांधी प्रतिमा के सामने स्तंभ स्थापित किया गया है। चुनाव आयोग ने व्यापक अभियान चलाकर लोगों को मतदान प्रक्रिया व ईवीएम के उपयोग के बारे में जागरूक किया।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button