Assembly Election 2026: असम में अब तक 76 प्रतिशत, पुदुचेरी में 72 और केरल में 63 फीसदी मतदान दर्ज

नई दिल्ली: असम, केरल, पुदुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 75.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 72.40 प्रतिशत और केरल में 62.71 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है।

पुदुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्सिवयम ने तिरुक्कनूर में किया मतदान
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। इस मौक पर पुदुचेरी के गृह मंत्री और मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ए नमस्सिवयम ने तिरुक्कनूर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

असम में मतदान केंद्र का वीडियो वायरल होने पर प्राथमिकी दर्ज
असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच, कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन के संज्ञान में एक गंभीर मामला आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक मतदान केंद्र के भीतर की चुनावी प्रक्रिया को दिखाया गया है। मतदान की गोपनीयता और नियमों के इस उल्लंघन को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की है। फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है ताकि वीडियो की सत्यता और इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

मशहूर गायक पापन ने गुवाहाटी में अपना वोट डाला
असम के मशहूर गायक पापोन ने गुवाहाटी में अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। मौसम बहुत अच्छा है और शानदार व्यवस्थाएं की गई हैं, हर वोट कीमती है इसलिए हमें मतदान जरूर करना चाहिए।’

रियान पराग ने भी मताधिकार का किया प्रयोग
आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने भी गुवाहाटी के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रियान गुवाहाटी के खारगुली में लाल सिंह अकादमी पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button