MPBSE MP Board Result 2026: दसवीं में प्रतिभा व 12वीं में खुशी ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

भोपाल: आज का दिन मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर काफी खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी 10वीं बोर्ड में और 12वीं में भोपाल की खुशी राय ने स्टेट टॉप किया है। बेटियों ने बेटों को पछाड़ा है। तनवी कुमावत पल्सीकर काॅलोनी इंदौर की रहने वाली हैं। इन्होंने जीव विज्ञान में टाॅप किया है। 500 में 492 अंक हासिल की हैं। स्कूल तिरथ बाई कलाचंद्र की छात्रा हैं। तनवी की सफलता से अपने माता-पिता व परिजन हर्षित हैं। बेटी को मिठाई खिला रहे हैं।

मैहर के इन छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह
एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणाम में मैहर, रामनगर और अमरपाटन क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। इन विद्यार्थियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्नेही गांव की छात्रा श्रुति कुशवाहा (पिता राजभान कुशवाहा), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर से, ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।

वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडेरा के छात्र शिव साहू (पिता रामनाथ साहू) ने नौवां स्थान प्राप्त किया। रामनगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दुर्गा पांडे (पिता विजय शंकर पांडे) ने भी नौवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। इसके साथ ही अमरपाटन के शासकीय हाई स्कूल की छात्रा कुमारी आंचल देवी कोल (पिता समरजीत कोल) ने भी नौवां स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में पन्ना की प्रतिभा हीरा बनकर चमकी हैं स्टेट टॉप करके। वहीं, इस वर्ष टॉप-10 सूची में कई जिलों के विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। दूसरे स्थान पर बालाघाट की अक्षरा घोड़ेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता रहे, जिन्होंने 498 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर 497 अंक के साथ शहडोल के योगेंद्र सिंह परमार, सीधी की अनन्या वर्मा, बालाघाट के शिवम बोपचे, पन्ना के अर्जुन सिंह राजपूत, सिंगरौली के अवनीश कुमार, भोपाल की हिमांशी धाकड़ और छिंदवाड़ा की निकिता फरकासे शामिल रहे। यह सूची प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैली प्रतिभा को दर्शाती है।

कला और वाणिज्य में ये रहे टॉपर्स की सूची में
वाणिज्य संकाय
नाम स्थान अंक
चांदनी विश्वकर्मा पहला 500/494
खुशी राय पहला 500/494
मनु शुक्ला दूसरा 500/489
आर्ची माहेश्वरी दूसरा 500/489
खुशबू पाटीदार दूसरा 500/489
श्रुति गर्ग तीसरा 500/488
छवि अग्रवाल तीसरा 500/488

कला संकाय
नाम स्थान अंक
श्रुति तोमर पहला 500/489
आकाश अहिरवार पहला 500/489
मुस्कान रावत दूसरा 500/488
आदित्य चतुर्वेदी दूसरा 500/488
दीप्ति रावत तीसरा 500/487
सानिया गु्प्ता तीसरा 500/488
सृष्टि सिलावट तीसरा 500/488
रोशनी पटेल तीसरा 500/488
दीपाली सोनी तीसरा 500/488

विज्ञान संकाय में ये रहे टॉप फाइव में
विज्ञान संकाय (गणित समूह)
नाम स्थान अंक
श्लोक प्रजापति पहला 500/493
गौरी शर्मा दूसरा 500/491
डॉली पुरवार दूसरा 500/491
अर्जुन गुर्जर दूसरा 500/491
कान्हा शर्मा तीसरा 500/ 490
मनेंद्र केवट तीसरा 500/490

विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान समूह)

नाम स्थान अंक
तन्वी कुमावत पहला 500/492
कार्तिक शर्मा दूसरा 500/490
प्रियांशी सिंह तीसरा 500/489
अरीबा इमरान तीसरा 500/489
स्तुति जैन तीसरा 500/489



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button