महिला आरक्षण पर हमारा रुख हमेशा एक रुख रहा है, मोदी सरकार पलटी मारती है: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने को लेकर उसका रुख हमेशा एक जैसा रहा है, जबकि मोदी सरकार इस मुद्दे पर लगातार पलटी मारती रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने ‘न्याय पत्र’ (घोषणापत्र) में वादा किया था कि सत्ता में आने पर 2029 से महिला आरक्षण को लागू किया जाएगा।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने न्याय पत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण को जोड़ने के मोदी सरकार के इस चालाकी से भरे कदम की आलोचना की थी और महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने का वादा किया था।” उन्होंने कहा, ”हमारा रुख हमेशा एक जैसा रहा है, सितंबर 2023 में जून, 2024 में और अब अप्रैल 2026 में भी वही है। दूसरी ओर, मोदी सरकार लगातार अपने रुख से पलटी मारती रही है।” रमेश ने दावा किया कि महिलाओं के नाम पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यापक और कपटपूर्ण बदलाव थोपने की कोशिश ही रही है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button