मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को खत्म किया, विपक्ष केवल परिसीमन विधेयक के खिलाफ था: खरगे

कूचबिहार: मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही 2029 से विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को “खत्म” कर दिया, जबकि विपक्ष ने केवल परिसीमन विधेयक का विरोध किया था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री के व्यापक प्रचार कार्यक्रम पर तंज कसते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी राज्य के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़ा विधेयक खारिज होने पर प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर “भ्रूण हत्या” का आरोप लगाए जाने पर खरगे ने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक को आपने (मोदी) खत्म किया; हमने परिसीमन विधेयक के खिलाफ लड़ाई लड़ी, न कि महिला आरक्षण के खिलाफ।” कूचबिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हम हमेशा महिलाओं के अधिकार और कल्याण सुनिश्चित करने के पक्ष में रहे हैं।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस की नेता रही हैं।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button