Assembly Election: दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77%; तमिलनाडु में 70% मतदान हुआ

कोलकाता/चेन्नई: देश के दो प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 78.77% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जो भारी उत्साह को दर्शाता है। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ हो रहे चुनाव में अब तक 70% मतदान दर्ज किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों राज्यों में मतदाता लंबी कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी पर पथराव
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रहमत नगर इलाके में हुई, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने हिरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।

टीएमसी ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के दौरान नंदीग्राम में सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पुलिस पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है। राज्य मंत्री शशि पांजा ने कहा कि नंदीग्राम में तैनात कुछ पुलिस अधिकारी निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल से मिलकर शिकायत की है और दो पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की है।

टीएमसी का आरोप- हमारे पोस्टर हटाए गए, भाजपा के लगाए गए
पश्चिम मेदिनीपुर में खड़गपुर सदर सीट से टीएमसी उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पोस्टर हटा दिए गए हैं और उनकी जगह भाजपा के झंडे लगा दिए गए हैं, यहां तक कि मतदान केंद्रों के बाहर भी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है, जबकि केंद्रीय बलों ने शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा दिया था।

दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62% से ज्यादा मतदान, क्या है तमिलनाडु का हाल
दोपहर 01:00 बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों में वोटिंग की रफ्तार काफी ते है। पश्चिम बंगाल (चरण-1) में मतदान की गति सबसे अधिक देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% मतदान दर्ज किया जा चुका है। भारी सुरक्षा के बीच लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में भी चुनावी माहौल काफी गर्म है। यहां दोपहर 1 बजे तक 56.81% वोटिंग दर्ज की गई है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button