दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से मुलाकात की, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से सोमवार को यहां मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी में विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल के साथ हुई मुलाकात को ‘शिष्टाचार भेंट’ बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “आज माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू जी से शिष्टाचार भेंट की। दिल्ली में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं, जनहित कार्यों और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।” गुप्ता ने कहा कि सरकार दिल्ली के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और प्रगति कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उपराज्यपाल कार्यालय ने ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट में गुप्ता की संधू के साथ मुलाकात की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री ने लोक निवास में उपराज्यपाल से मुलाकात की।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button