अमृतसर में कम तीव्रता का विस्फोट पाकिस्तानी आईएसआई की साजिश का हिस्सा लगता है: पंजाब डीजीपी

चंडीगढ़: पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि अमृतसर के खासा में सेना छावनी की चाहरदीवारी के पास हुआ विस्फोट कम तीव्रता वाला था। पुलिस ने बताया कि विस्फोट मंगलवार रात को हुआ और इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने बताया कि किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इस घटना के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ है।

उन्होंने कहा, ”हमारा मानना ??है कि चूंकि आज आॅपरेशन ंिसदूर का एक वर्ष पूरा हुआ है, इसलिए यह पंजाब में अशांति फैलाने की पाकिस्तान की आईएसआई की साजिश का हिस्सा है। पंजाब राष्ट्र की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ परोक्ष युद्ध लड़ रहा है।” मंगलवार रात को सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास हुए दो सिलसिलेवार विस्फोटों ने पंजाब को दहला दिया, जिससे दहशत फैल गई और विपक्षी दलों ने इसकी ंिनदा करते हुए इसे राज्य को “अस्थिर” करने का प्रयास बताया।

पहला विस्फोट जालंधर में सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर रात करीब आठ बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका अमृतसर में रात करीब 11 बजे हुआ। दोनों घटनाओं की जांच जारी है। सेना के अधिकारियों और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद, डीजीपी यादव ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा संबंधी आम ंिचताओं की समीक्षा की गई और निर्देश जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि अमृतसर पुलिस आयुक्त कार्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई। डीजीपी के अनुसार, विस्फोट की सटीक प्रकृति और उसमें इस्तेमाल किए गए उपकरण का पता फॉरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा। अमृतसर के एसएसपी (ग्रामीण) सहित पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी विस्फोट स्थल पहुंचे। पंजाब पुलिस और बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए नमूने एकत्र किए।

डीजीपी ने बताया कि संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सेना तथा अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “कई टीम इस मामले पर काम कर रही हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कृत्रिम मेधा, तकनीकी संसाधनों और फॉरेंसिक इनपुट का उपयोग कर रही हैं कि जांच वैज्ञानिक तरीके से की जाए।”

अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल मीर कासिम ने कहा, ”हमें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि खासा में एक सड़क पर तेज आवाज सुनाई दी है, इसके बाद हमारी टीम तुरंत वहां पहुंचीं।” उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच और विश्लेषण से पता चला है कि कोई व्यक्ति यहां आया और उसने चाहरदीवारी की ओर कुछ फेंका जिससे विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के परिणामस्वरूप चाहरदीवारी पर लगी टिन की चादर का एक टुकड़ा गिर गया।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button