TCS Case: धर्मांतरण की आरोपी निदा खान को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, फिल्मी स्टाइल में मारी रेड

नई दिल्ली: नासिक के चर्चित टीसीएस कथित धर्मांतरण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पकड़ने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय और सुनियोजित ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही निदा खान आखिरकार छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव इलाके से पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने ऐसा तरीका अपनाया कि इलाके के लोगों को कई दिनों तक भनक तक नहीं लगी कि वहां निगरानी की जा रही है।

निदा कहां छिपी थी?
जानकारी के मुताबिक, नासिक में सामने आए कथित जबरन धर्मांतरण मामले के बाद से ही निदा खान फरार थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह हर बार गिरफ्तारी से बच निकल रही थी। मामले की जांच कर रही टीम को मई के पहले सप्ताह में एक अहम सूचना मिली कि निदा खान छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव स्थित कैसर कॉलोनी के एक किराए के फ्लैट में छिपी हुई है।

पुलिस ने कैसे ट्रैक की निदा की लोकेशन?
सूत्रों के अनुसार, वह पिछले तीन-चार दिनों से उसी फ्लैट में रह रही थी। उसके साथ उसके पिता, मां, भाई और मौसी भी मौजूद थे। हालांकि पुलिस बिना पुष्टि के कार्रवाई नहीं करना चाहती थी। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के जरिए उसकी मौजूदगी की पुष्टि की गई।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button