तृषा ने ट्रोलर्स को दिया कड़ा जवाब, लिखा- ‘प्यार हमेशा..’; विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जाने पर हुईं थीं ट्रोल

चेन्नई: रविवार को साउथ सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख विजय थलापति ने तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में करीबी दोस्त तृषा की माैजूदगी खूब चर्चा में रही। इवेंट से तृषा के कई फोटो-वीडियोज वायरल रहे और कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।

अब सोमवार को एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा कर ट्रोलर्स को जवाब दिया। तृषा ने साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उनकी इस पोस्ट पर भी यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटोज
तृषा ने इस पोस्ट में उसी साड़ी में तस्वीरें साझा कीं जिसे पहनकर वो समारोह में शामिल हुई थीं। नीले रंग की इस सिल्क साड़ी में तृषा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालों में सफेद फूलों का गजरा लगाया हुआ है।
इन फोटोज के साथ तृषा ने कैप्शन में लिखा, ‘लव इज आलवेज लाउडर’ मतलब ‘प्यार हमेशा दिखता है’। इन फोटोज के जरिए एक्ट्रेस ने अपने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है, जो उनके और विजय के रिश्तों पर सवाल उठा रहे थे।

यूजर्स की अलग- अलग राय
अभिनेत्री की इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। कुछ जहां तृषा की दोस्ती और उनकी खूबसूरती की तरीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें बुरा भला भी कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’सी एम विजय और आप देश के सबसे ज्यादा प्यारे सेलेब्स में हैं।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये लव कुछ ज्यादा ही लाउडर नहीं हो गया तृषा मैम?

‘इस पल का इंतजार कर रही थी’
इससे पहले रविवार को चेन्नई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के बाद तृषा ने मीडिया से बातचीत की थी। यहां उन्होंने कहा था कि यह तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन है और वो इस पल का इंतजार कर रही थी। इस पूरे समारोह के दौरान तृषा की मां उमा कृष्णन भी उनके साथ मौजूद थीं। इवेंट में तृषा, सीएम विजय की कजिन और उनकी मां से भी गले मिलते नजर आई थीं।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button