माझी, पटनायक ने हिमंत को बधाई दी

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने मंगलवार को हिमंत विश्व शर्मा को असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। माझी ने विश्वास जताया कि शर्मा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्य असम प्रगति, समृद्धि और समावेशी विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

गुवाहाटी में शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में मोहन चरण माझी भी शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हिमंत विश्व शर्मा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में असम प्रगति, समृद्धि और समावेशी विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।”

उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि आपका नया कार्यकाल राज्य के लोगों के लिए बेहतर अवसर, सुदृढ़ शासन और दीर्घकालिक लाभ लेकर आएगा।” ओडिशा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे पटनायक ने आशा व्यक्त की कि असम विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ने कहा, “हिमंत विश्व शर्मा को असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि आपके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुए। शुभकामनाएं।” असम में नये मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा के उपमुख्यमंत्री केवी ंिसह देव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा भी शामिल हुए।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button