प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे


विक्टोरिया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति पैट्रिक र्हिमनी के साथ बातचीत करेंगे और इस द्वीपीय देश के ‘राष्ट्रीय दिवस’ के स्वर्णजयंती समारोह में शामिल होंगे।
सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर र्हिमनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री को औपचारिक ‘गार्ड आॅफ आॅनर’ भी दिया गया। राष्ट्रपति र्हिमनी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर आए मोदी ‘विशिष्ट अतिथि’ के तौर पर राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की संसद नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे।






