वायनाड भूस्खलन: मिट्टी का बड़ा ढेर गिरता देख प्रत्यक्षदर्शी ने लोगों से भागने को कहा

वायनाड: वायनाड में कल्लाडी के पास हुए भूस्खलन के एक वीडियो में सड़क और पुल पर मिट्टी का एक बड़ा ढेर खिसककर गिरता दिखाई दे रहा है। वीडियो की पृष्ठभूमि में ‘जल्दी भागो दोस्तों’ की आवाज सुनाई दे रही है, जबकि महिलाओं सहित कई लोग भूस्खलन से बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं।

टीवी चैनलों पर प्रसारित इस वीडियो को पुल के दूसरी ओर से रिकॉर्ड किया गया है। इसमें एक प्रत्यक्षदर्शी को यह कहते सुना जा सकता है, ”रन फॉस्ट फ्रेंड्स, टेक अ फोटो (जल्दी भागो दोस्तों। एक फोटो लो।)” वीडियो में दिख रहा है कि मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली सुरंग सड़क परियोजना के तहत कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास जमा मिट्टी का बड़ा ढेर बारिश के कारण अचानक नीचे खिसक गया। इससे पेड़ गिर गए और निर्माण स्थल पर लगाए गए धातु तथा कपड़े के अवरोधक भी बह गए।

वीडियो में मलबा सड़क पर फैलता दिख रहा है, जबकि महिलाओं सहित कई लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। बाद के दृश्यों में पुल और आसपास का इलाका मिट्टी की मोटी परतों से ढका हुआ दिखाई दे रहा है। बचावकर्मी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं कोई व्यक्ति मलबे के नीचे फंसा तो नहीं है। बचाव अभियान के लिए पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के र्किमयों को भी तैनात किया गया है। मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली अनक्कमपोयिल-मेप्पाडी परियोजना का काम पिछले साल शुरू हुआ था।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button