‘जो डर गया, समझो मर गया.. मोदी के खिलाफ बोलने में हिचकिचाते हैं’; राघव के जवाब पर ‘आप’ का पलटवार

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर हमला बोला है। आप ने आरोप लगाया है कि चड्ढा प्रधानमंत्री ‘मोदी से डरते हैं’। साथ ही आरोप लगाए हैं कि बोलने के लिए मिलने वाले समय का इस्तेमाल समोसे सस्ते कराने में लगाते हैं।

आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाया है कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था तो चड्ढा ने उस पर सिग्नेचर भी नहीं किए थे।

पार्टी ने गुरुवार को राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के लिए सचिवालय को पत्र लिखा था। साथ ही पंजाब से उद्योगपति से सांसद बने अशोक मित्तल को पार्टी ने नया उपनेता नियुक्त किया है।

एक्स पर एक पोस्ट में ढांडा ने जोर देकर कहा कि चड्ढा पिछले कुछ वर्षों से डरे हुए हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने से हिचकिचाते हैं। आप नेता ने कहा कि पार्टी को संसद में बोलने के लिए बहुत कम समय मिलता है। इस सीमित समय में पार्टी या तो देश को बचाने के लिए संघर्ष कर सकती है, या फिर “हवाई अड्डे पर समोसे सस्ते करवाने” की मांग कर सकती है।
ढांडा ने आगे आरोप लगाया कि राघव चड्ढा ने संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ आप के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था, जबकि जब गुजरात पुलिस आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही थी, तब उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।

‘हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता हमारी पहली पहचान है’
उन्होंने कहा कि “हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता हमारी पहली पहचान है। अगर कोई मोदी से डरता है, तो क्या वह देश के लिए लड़ेगा? संसद में पार्टी को बोलने के लिए बहुत कम समय मिलता है, इस समय में हम या तो देश को बचाने के लिए संघर्ष कर सकते हैं, या फिर हवाई अड्डे की कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने की मांग कर सकते हैं”

“गुजरात में, हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, क्या माननीय सांसद सदन में इस बारे में कुछ कहेंगे? पश्चिम बंगाल में वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। जब सदन में CEC के खिलाफ एक प्रस्ताव आया, तो ‘भाई साहब’ ने उस पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। जब पार्टी सदन से वॉकआउट कर गई, तब वे मोदी जी के लिए अपनी हाजिरी लगवाने के लिए वहीं रुके रहे।

पिछले कुछ वर्षों से तुम डरे हुए हो, राघव’

ढांडा ने आगे कहा कि “पिछले कुछ वर्षों से तुम डरे हुए हो, राघव। तुम मोदी के खिलाफ बोलने से हिचकिचाते हो। तुम देश के असली मुद्दों पर बोलने से हिचकिचाते हो” इससे पहले आज, राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी पर सीधा हमला करते हुए AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि संसद में उनकी चुप्पी को हार नहीं समझा जाना चाहिए।

‘राज्यसभा में अहम मुद्दे उठाने के बजाय “सॉफ्ट PR” पर ध्यान केंद्रित किया’

दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी सांसद राघव चड्ढा पर राज्यसभा में अहम मुद्दे उठाने के बजाय “सॉफ्ट PR” पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया है।
‘अगर कोई पार्टी लाइन से हटता है तो कार्रवाई होती है’
वहीं, पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए। अगर कोई पार्टी लाइन से हटता है तो कार्रवाई होती है। केंद्र के पंजाब के रोके गए फंड का मुद्दा नहीं उठाया। समोसे का मुद्दा उठाया।

मान ने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड का नेता बदलता रहता है। मैं भी जब संसद में था तब भी कुछ बदलाव किए गए थे। ये बदलाव होते रहते हैं। संसद में कई मुद्दे ऐसे होते हैं, जब पार्टी को वॉकआउट करना होता है लेकिन जब कोई सांसद नहीं करता है तो ये व्हिप का उल्लंघन होता है इसलिए उसके बाद कार्रवाई की जाती। मान ने कहा कि सही वोटों को काटे जाने का मुद्दा हो या गुजरात में हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, ऐसे मुद्दों को न उठाकर कैंटीन में समोसे का मुद्दा उठाया जाता है, डिलीवरी कितने समय में होगी ये मुद्दा उठाया जाता है। मुझे लगता है वो काम्प्रोमाइज्ड हैं।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button