मणिपुर में फिर तनाव: कुकी उग्रवादियों ने सेना पर की फायरिंग, आधे घंटे चली मुठभेड़, जानिए अब कैसे हैं हालात

बिष्णुपुर: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में भारतीय सेना और उग्रवादियों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

भारतीय सेना के पोस्ट को बनाया गया निशाना

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली। बताया गया कि रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने फौलजांग/गोतोल इलाके से फौगाकचाओ आवांग लेइकाई स्थित भारतीय सेना के पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में और सीआरपीएफ की 58वीं बटालियन, जो उस क्षेत्र में तैनात थी, ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

संयुक्त तलाशी अभियान शुरू

गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद, सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। यह अभियान उस क्षेत्र में केंद्रित है, जहां गोलीबारी हुई थी और साथ ही आस-पास के पहाड़ी इलाकों में भी चलाया जा रहा है।

नागिरकों से अफवाहें न फैलाने का आग्रह

सुरक्षा बल स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और आसपास के पहाड़ी इलाकों में अपने अभियान जारी रखेंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया है।

मणिपुर पिछले कुछ समय से जातीय हिंसा से जूझ रहा है, जिसमें मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तनाव प्रमुख है। इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की चुनौतियों को उजागर करती हैं। सेना और सुरक्षा बल लगातार शांति और व्यवस्था बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button