प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का लगाया आरोप, तलाक लेने की बात कही

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम ंिसह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने सोमवार को अपनी पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता अपर्णा बिष्ट यादव पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जल्द ही उनसे तलाक लेंगे।

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ”मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है। वह सिर्फ नाम और दबदबा बनाना चाहती है। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई परवाह नहीं है। उसे सिर्फ अपनी ही ंिचता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।” अपर्णा से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और उनके करीबी लोगों ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

प्रतीक, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम ंिसह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं। उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं।
भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। वह 2022 में भाजपा में शामिल हो गईं।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button