असम चुनाव: हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत, आज ही जलुकबारी सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया। इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। रोड शो के बाद हिमंत बिस्वा सरमा असम विधानसभा चुनावों के लिए आज जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले गुरुवार शाम को भाजपा ने असम के लिए 89 में से 88 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। रोड शो के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह हमाने लिए खुशी का मौका है।

सुबह से ही रोड शो का इंतजार कर रहे थे लोग

बता दें कि बारिश के बावजूद हिमंत के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए, जिससे ये रोड शो महज एक जुलूस नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और भाजपा की मजबूत पकड़ का जीता-जागता सबूत बन गया। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाओं की टोली ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो।

आपकी कृपा ही मेरी ताकत है- हिमंत बिस्वा सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से तीन बार जीते। 2015 में भाजपा में आने के बाद भी यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, “जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।”

बारिश में भी भीड़ देखकर उन्होंने कहा, “बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है।” कल ही भाजपा ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। असम में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। सरमा की ये ताकत दिखाने वाली रैली से साफ है कि भाजपा यहां अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button