दुर्लभ पक्षी : बार नवापारा अभयारण्य में नजर आया बोनेली ईगल, दुर्लभ शिकारी पक्षी दिखने से पर्यटकों व वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह

The post दुर्लभ पक्षी : बार नवापारा अभयारण्य में नजर आया बोनेली ईगल, दुर्लभ शिकारी पक्षी दिखने से पर्यटकों व वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह appeared first on Navabharat News.

बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन और सफारी गतिविधियां शुरू होते ही एक ऐसी प्राकृतिक उपलब्धि सामने आई है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों और पक्षी विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। अभयारण्य क्षेत्र में दुर्लभ शिकारी पक्षी बोनेली ईगल दिखाई दिया है। 23 नवंबर को इस दुर्लभ पक्षी को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर डॉ. आलोक सिंह ने अपने कैमरे में कैद किया। अभयारण्य में इसकी मौजूदगी का रिकॉर्ड अधीक्षक कृषाणु चंद्राकर ने भी पुष्ट किया है। जंगल में इस दुर्लभ शिकारी पक्षी की मौजूदगी न केवल बारनवापारा बल्कि अचंल की समृद्ध पक्षी संपदा को सामने लाती है।

इस क्षेत्र में वन्यजीव अध्ययन और बर्ड वॉचिंग की संभावनाओं को भी नई मजबूती देती है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बोनेली ईगल सामान्य पक्षियों की तरह आसानी से दिखाई देने वाला पक्षी नहीं है। शिकार करने की अपनी विशेष क्षमता, तेज नजर और उड़ान के लिए पहचाने जाने वाले इस पक्षी की मौजूदगी किसी भी वन क्षेत्र की पक्षी विविधता के अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जानिए क्यों है खास

बोनेली ईगल एक शिकारी पक्षी है, जिसे वैज्ञानिक रूप से जाना जाता है। यह मुख्य रूप से चट्टानी पहाड़ियों, जंगलों और ऐसे प्राकृतिक क्षेत्रों में पाया जाता है, जहां शिकार के लिए पर्याप्त जैविक संसाधन उपलब्ध हों। इसकी तेज दृष्टि, मजबूत पंजे और शिकार पकड़ने की क्षमता इसे अन्य पक्षियों से अलग पहचान देती है। खाद्य श्रृंखला में शिकारी पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये छोटे स्तनधारियों और अन्य शिकार प्रजातियों की आबादी को प्राकृतिक संतुलन में बनाए रखने में योगदान देते हैं। ऐसे में बारनवापारा में इस पक्षी का अवलोकन वन क्षेत्र के पारिस्थितिक महत्व की दृष्टि से भी दिलचस्प है।

बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य अपनी हरियाली, प्राकृतिक वन संरचना, विविध वनस्पतियों और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले पर्यटक सामान्य तौर पर जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों को देखने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन बोनेली ईगल जैसे पक्षी का दिखना यह भी बताता है कि इस जंगल की पहचान केवल बड़े वन्यजीवों तक सीमित नहीं है।

 

The post दुर्लभ पक्षी : बार नवापारा अभयारण्य में नजर आया बोनेली ईगल, दुर्लभ शिकारी पक्षी दिखने से पर्यटकों व वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह appeared first on Navabharat News.

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button