ईरान का पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, ईरान को चेतावनी अंजाम बुरा भी हो सकता है

Pakistan: पाकिस्तानी सरकार ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी संप्रभुता का उल्लंघन करना अस्वीकार्य है। इस कार्रवाई का अंजाम बुरा भी हो सकता है। दरअसल, ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में घुसकर बलोच उग्रवादी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों को निशाना बनाया था।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने हमारे हवाईक्षेत्र का उल्लंघन किया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पाकिस्तान में हमले के कारण दो मासूमों की मौत हो गई। जबकि, तीन लड़कियां घायल हो गईं।

पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन अस्वीकार्य है। ईरान को मालूम होना चाहिए कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पाकिस्तान हमेशा कहता है कि आतंकवाद सभी देशों के लिए एक साझा खतरा है। इसके लिए मिलकर कार्रवाई की जा सकती है। एकतरफा कार्रवाई अच्छे पड़ोसी के लक्षण नहीं है। यह कार्रवाई द्विपक्षीय विश्वास को गंभीर रूप से कमजोर बनाता है।

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 50 किलोमीटर अंदर घुसकर कार्रवाई की है। उन्होंने बलूचिस्तान के पंजगुर जिले की एक मस्जिद को भी नष्ट कर दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button