मथुरा बवाल पर सीएम के सख्त निर्देश, पुलिस अलर्ट; पथराव करने वालों की धरपकड़ शुरू

मथुरा: मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों के बावजूद स्थिति बार-बार बिगड़ती रही और इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।

आगरा रेंज डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने ये कहा
मथुरा बवाल पर आगरा रेंज डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि गौरक्षक की मौत सड़क हादसे में हुई है। किसी भी प्रकार का गोवंश शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

सीएम योगी के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट

मथुरा में ईद पर सुबह-सुबह जिस तरह दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर पथराव किया गया और दहशत फैलाई गई, उसे लेकर सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पथराव और हंगामा करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने घर-घर दबिश देना शुरू कर दिया है। उधर, दिल्ली हाईवे पर बवाल के बाद जो बाइकें छूट गईं, उनकों भी जब्त कर थाने ले जाया जा रहा है।

अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, छाता-बरसाना मार्ग जाम
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। उधर उनका पार्थिव शरीर अजनोक गोशाला पहुंचने पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए, जहां दूर-दूर से गोभक्त अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

हादसे में गई जान फरसा वाले बाबा की जान!

प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घने कोहरे के कारण, पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक तार से भरे ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में फरसा वाले बाबा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक चालक घायल बताया जा रहा है और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button