Assembly Election: सुबह 11 बजे तक के आंकड़े जारी, पश्चिम बंगाल में 41% तो तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग


कोलकाता / चेन्नई: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 11 बजे तक के जारी आंकड़े के अनुसार पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत वोटिंग हुआ है।
टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प, एक्शन में चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने नाओदा में हुई घटना को लेकर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और जिला चुनाव अधिकारी (DEO) से रिपोर्ट मांगी है। यह मामला आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई तनावपूर्ण स्थिति से जुड़ा है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द भेजी जाए, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
टीएमसी समर्थक और भाजपा उम्मीदवार के बीच तीखी बहस
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान सिलिगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी समर्थकों और भाजपा उम्मीदवार संकर घोष के समर्थकों के बीच बहस हो गई। यह घटना जगदीश चंद्र विद्यापीठ के बूथ नंबर 26/237 पर हुई, जहां दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।
मुर्शिदाबाद के नाओदा में देसी बम से हमला
मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा इलाके में एक हिंसक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने मतदान से पहले देसी बम फेंके, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।






