धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके बोले- हमने कर दिखाया, लोकतंत्र की जीत हुई

नई दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और यह इस्तीफा इस बात का गवाह है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं। छात्र एकता जिंदाबाद। लोकतंत्र की जीत हुई है। हमने कर दिखाया। लोकतंत्र में डरने की जरूरत नहीं है। हम कॉकरोच हैं, जल्दी नहीं जाएंगे। वो कहते थे सरकार के इस्तीफे नहीं होते’ दीपके ने आगे कहा कि हमारी दो मांगें और हैं, एक तो उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो, जिन्होंने 20 तारीख को छात्रों पर लाठीचार्ज किया। और दूसरी आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा मिले।’

 

भारत की युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, भारत की युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है। जंतर-मंतर की स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें फायदा न उठाएं, छात्रों का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे।’ धर्मेंद्र प्रधान ने लेटर में लिखा है, “यह पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में जो हालात हैं, उनसे देश विरोधी तत्वों को फायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान दें, मैंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेज दिया है।’

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग को केंद्र सरकार ने मान लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ा। पिछले 10 दिन के घटनाक्रम से मेरा मन दुखी है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button