अभिनेता रणवीर सिंह ने मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

मैसुरू: अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को यहां चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें कांतारा मिमिक्री मामले में मंदिर जाने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह मंदिर चामुंडी पहाड़ियों की चोटी पर स्थित है। उच्च न्यायालय ने पिछले महीने अभिनेता के खिलाफ फिल्म ‘कांतारा-1’ में देवता के चित्रण की नकल करने से संबंधित मामले में कार्यवाही रद्द कर दी थी।

अदालत का यह फैसला अभिनेता द्वारा बिना शर्त माफी मांगने के बाद आया। अदालत ने रणवीर के वकील द्वारा प्रस्तुत संशोधित हलफनामे को भी स्वीकार कर लिया था और उन्हें अपने आचरण के लिए प्रायश्चित करने हेतु चामुंडी देवी के दर्शन करने को कहा था।

यह विवाद गोवा में फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में अभिनेता द्वारा फिल्म ‘कांतारा’ को लेकर की गई कथित टिप्पणियों से संबंधित है। रणवीर पर एक देवता की नकल करने और उसे ‘शैतान’ कहने का आरोप है। धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए एक वकील द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर फिल्म ‘धुरंधर’ के अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button