असम: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त 12 मंत्रियों को विभाग आवंटित किये

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को नवनियुक्त 12 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया। मुख्यमंत्री ने गृह एवं राजनीतिक विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को अपने पास रखा है। वरिष्ठ मंत्रियों में रानोज पेगू को फिर से शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जबकि अशोक ंिसघल को एक बार फिर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग आवंटित किया गया है।

बिमल बोराह को सांस्कृतिक मामले एवं उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उद्यम और एक्ट ईस्ट नीति संबंधी विभाग दिए गए हैं। वित्त मंत्रालय शर्मा के करीबी सहयोगी जयंता मल्ला बरुआ को सौंपा गया है। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “असम के माननीय राज्यपाल की स्वीकृति से मैं असम सरकार के मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के आवंटन की घोषणा करते हुए प्रसन्न हूं।” असम में 12 मंत्रियों ने पांच जून को शपथ ली थी जबकि चार अन्य मंत्रियों को मुख्यमंत्री के साथ 12 मई को पद की शपथ दिलाई गई थी।
चार मंत्रियों के विभागों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button