मिशन 100 की शपथ से गूंजा चिरमिरी, 20 बेटियों को साइकिल और 50 पौधों से सजा शिक्षा का उत्सव

शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का संकल्प, 20 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को दिलाई 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम की शपथ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रोपे 50 पौधे

रायपुर ,01 अगस्त 2026

शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन
शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजनस्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय गोदरीपारा, चिरमिरी में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव, निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मंत्री श्री जायसवाल ने बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को किताबें एवं परिचय पत्र भी प्रदान किए। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और उमंग देखने को मिली।

मिशन 100 के तहत विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता एवं बेहतर परीक्षा परिणाम पर विशेष जोर दिया गया। ‘मिशन 100’ के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने की शपथ मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी करने का आह्वान किया। मंत्री श्री जायसवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पालकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए पूरी लगन से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

20 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल
कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र 20 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रोपे 50 पौधे
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 50 पौधों का रोपण किया गया। मंत्री श्री जायसवाल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, जिला शिक्षा अधिकारी रविकान्त यादव एवं विद्यालय के प्राचार्य बलविंदर सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में चिरमिरी नगर पालिक निगम के पार्षद, एल्डरमेन, अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के साथ साइकिल वितरण और पौधरोपण कार्यक्रम ने शिक्षा, बालिका प्रोत्साहन एवं पर्यावरण संरक्षण के तीन महत्वपूर्ण संदेशों को एक साथ जन-जन तक पहुंचाया।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button