मोदी, ट्रंप की गले मिलने वाली कूटनीति ठंडे बस्ते में जा चुकी है: कांग्रेस

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच मतदाता संबंधी अमेरिकी दावे को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया कि अब इसमें कोई हैरानी नहीं है कि उनके और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गले मिलने वाली कूटनीति (हग्लोमेसी) ठंडे बस्ते में जा चुकी है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई शांति समझौते किए हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान जैसा बेहद खतरनाक समझौता भी शामिल हैं और अमेरिका की विदेश नीति को नया आकार देने के लिए वह श्रेय के पात्र हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 10 मई, 2025 को शाम 5:37 बजे रुबियो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर को अचानक बंद करने की घोषणा की थी.

उन्होंने कहा, “इसके बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद छह अलग-अलग देशों में कम से कम 61 बार यह दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप के कारण ऑपरेशन सिन्दूर रुका था.” रमेश का कहना है, “अब रुबियो ने एक बार फिर दुनिया को वह याद दिलाया है जो ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं. इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि मोदी-ट्रंप के बीच की हग्लोमेसी अब ठंडे बस्ते में जा चुकी है.” भारत ने कई बार यह कहा है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया.

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button