मप्र के पन्ना में दो मजदूरों को मिला हीरा, अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये

पन्ना. मध्यप्रदेश के पन्ना में दो मजदूर मित्रों को खदान से 15 कैरेट 34 सेंट का उत्कृष्ट किस्म का एक हीरा मिला है, जिसका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये आंका गया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पन्ना की कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की उथली खदान में मजदूरी करने वाले रानीगंज, पन्ना के रहने वाले सतीश खटीक (24) और साजिद मोहम्मद (23) को यह हीरा मिला.

हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया, “यह हीरा इतना साफ और कीमती है कि इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से भी ज्यादा आंकी जा रही है.” उन्होंने बताया कि सतीश और साजिद ने इसे नियम अनुसार पन्ना स्थित हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है.
उन्होंने कहा कि अब यह हीरा आगामी नीलामी में जाएगा और नीलामी की रकम में से 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी रकम दोनों श्रमिकों को दी जाएगी. उन्होंने बताया कि दोनों मित्रों ने तय किया है कि नीलामी से मिलने वाली रकम को वे बराबर-बराबर बांटकर पहले बहनों की शादी करेंगे, फिर शेष पैसों को अपने कारोबार में लगाएंगे.

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button