सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर जारी, चांदी ₹31800 तक टूटी, सोना ₹8000 सस्ता

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने 8000 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 31,800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12% तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है।


क्या है गिरावट के कारण?

बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया।

हालिया गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई वह खबर मानी जा रही है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और उन ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ी, जो नरम डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे थे।

घरेलू बाजार में सोने का भाव

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,47,970 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
कोलकाता में सोने का भाव ₹1,47,780 के आसपास है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,47,720 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।
दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें सबसे ऊंची बनी हुई हैं।
चेन्नई में सोना ₹1,48,400,
हैदराबाद में ₹1,48,210
बंगलूरू में ₹1,48,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
घेरलू बाजार में चांदी की कीमत
चांदी के भाव भी प्रमुख शहरों में ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
मुंबई में चांदी ₹2,66,020 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
दिल्ली में इसका भाव ₹2,65,560 है।
चेन्नई में चांदी ₹2,66,790,
हैदराबाद में ₹2,66,440,
बंगलूरू में ₹2,66,230
और कोलकाता में करीब ₹2,65,660 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button