दिल्ली: मटियाला झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 80 झुग्गियां जलकर खाक

नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मटियाला इलाके में मछली बाजार के पास एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने के कारण कम से कम 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, झुग्गी बस्ती और उससे लगे कबाड़ रखने के गोदामों में आग लगने की सूचना बुधवार रात 11:54 बजे मिली थी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि ंिबदापुर थाने की एक टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और बस्ती के निवासियों को सुरक्षित रूप से निकालने में मदद की।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) कुशल पाल ंिसह ने कहा, ”झुग्गियों में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।” दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगभग चार एकड़ के क्षेत्र में फैल गई थी, जिसके कारण अधिकारियों को दमकल की कई गाड़ियां भेजनी पड़ी।

विभाग के अनुसार, शुरूआत में दमकल की 23 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान इनकी संख्या बढकर लगभग 28 हो गई। पुलिस उपायुक्त ने कहा, “कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया।”

डीसीपी ने यह भी जानकारी दी कि इस महीने की शुरूआत में (सात मार्च को) इस स्थान पर आग लगने की ऐसी ही एक घटना हुई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “राजस्व विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर झुग्गियां स्थित हैं वह एक निजी संपत्ति है लेकिन इसका स्वामित्व विवादित है।” आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जाना अभी बाकी है। एक अधिकारी ने कहा, “आग पूरी तरह से बुझा दी गई है। झुग्गियां बांस, तिरपाल और प्लास्टिक शीट जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री से बनी थीं।”



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button