बुकिंग के बाद भी हो रही है दिक्कत? सरकार ने बताया अब कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर

नई दिल्ली: एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत सरकार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इसलिए जल्दबाजी में ये पैनिक में बुकिंग न करें।

इन सबके बीच अब एलपीजी गैस सिलिंडर 25 दिनों में बुक किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिल जाना चाहिए?

गैस सिलिंडर कितने दिन में बुक कर सकते हैं?

एलपीजी गैस सिलिंडर आप शहरों में 25 दिन में बुक कर सकते हैं
ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों में गैस सिलिंडर बुक किया जा सकता है

कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर?

पिछले दिनों पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि एलपीजी गैस डिलीवरी में पहले से थोड़ा अधिक समय लग रहा है

सुजाता शर्मा ने कहा कि ‘सिलिंडर की डिलीवरी होने में पहले के मुकाबले थोड़ी देरी हुई है। जहां पहले 2-3 दिनों में सिलिंडर की डिलीवरी हो जाती थी, तो वहीं अब इसमें 4-5 दिनों का समय लग सकता है क्योंकि अब पेनिक बुकिंग बहुत अधिक हुई हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि, हम उम्मीद करते हैं कि व्यवस्था फिर से पहले जैसी जल्द हो जाएगी’

हालांकि, ये जान लें कि नियमों के मुताबिक बुकिंग करने के 2-3 दिनों के भीतर ग्राहक के घर में एलपीजी सिलिंडर डिलीवरी होना अनिवार्य है।

हालांकि, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से अभी इसमें देरी हो सकती है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button