राष्ट्रपति ली और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक, भारत ने दिया शांति का संदेश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार अब 27 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने इसे वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 50 अरब डॉलर करने का लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच वित्तीय प्रवाह को आसान बनाने के लिए इंडिया-कोरिया फाइनेंशियल फोरम की शुरुआत की गई है। व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन कमेटी का गठन भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण तकनीक और सप्लाई चेन में सहयोग बढ़ाने के लिए इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग शुरू किया जा रहा है। साथ ही भारतीय बाजार में विशेष रूप से दक्षिण कोरियाई लघु और मध्यम उद्योगों (SMEs) की एंट्री आसान बनाने के लिए कोरियन इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले एक वर्ष के भीतर भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार समझौते को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

2028 में होगा भारत-दक्षिण कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में के-पॉप और के-ड्रामा तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान लगातार बढ़ रही है। मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली भी भारतीय सिनेमा की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए वर्ष 2028 में भारत-दक्षिण कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

AI-सेमीकंडक्टर समेत कई क्षेत्रों में भारत-कोरिया साझेदारी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया अगले दशक की सफलता की कहानियों की नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर और सूचना प्रौद्योगिकी में साझेदारी मजबूत करने के लिए इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जहाज निर्माण, सतत विकास, इस्पात और बंदरगाह जैसे क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। इससे दोनों देशों के औद्योगिक और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में सहयोग के जरिए फिल्म, एनीमेशन और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में भी नई संभावनाएं खोली जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि आज का बिजनेस फोरम इन अवसरों को ठोस परिणामों में बदलने के लिए एक प्रभावी मंच साबित होगा।

पीएम मोदी से गहन चर्चा हुई, भारत ग्लोबल साउथ का नेता बनकर उभरा: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली
राष्ट्रपति ली ने कहा कि आज उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर गहन चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ भारत ग्लोबल साउथ के नेता के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन के तहत भारत उल्लेखनीय विकास हासिल कर रहा है।

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच डिजिटल भुगतान समझौता, अब QR कोड से आसान होगा पेमेंट
राष्ट्रपति ली ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया ने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों को जोड़ने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि इस समझौते के बाद दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे के देश की यात्रा के दौरान स्थानीय QR कोड सिस्टम का उपयोग कर भुगतान कर सकेंगे। इससे यात्रियों, कारोबारियों और पर्यटकों के लिए लेनदेन अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button