IND A vs AFG A: बारिश बनी विलेन, अफगानिस्तान ने भारत को चार रनों से हराया; DLS के माध्यम से निकला नतीजा

दांबुला: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में बारिश ने बड़ा खेल कर दिया। गुरुवार को दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने डीएलएस के माध्यम से चार रनों से जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 49 ओवरों में नौ विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ए को संसोधित लक्ष्य के अनुसार 38 ओवरों में 294 रन बनाने थे। हालांकि, 25.5 ओवर का खेल हो पाया था कि बारिश ने फिर दस्तक दी। वहीं, अफगानिस्तान डीएलएस के आधार से तीन रन आगे चल रही थी, जिसके बाद उसे विजेता घोषित कर दिया गया।

अफगानिस्तान ए की पारी
संसोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए की शुरुआत अच्छी हुई। कप्तान इमरान और हसन ईसाखिल के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अरशद खान ने तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए खालिद तानिवल को अनुकूल रॉय ने पवेलियन भेजा। वह सिर्फ दो रन बना सके। तीसरे विकेट के लिए इमरान को बाहिर शाह का साथ मिला। दोनों के बीच 108 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। बारिश के कारण 25.5 ओवर का खेल हो सका और अफगानिस्तान ने दो विकेट पर 177 रन बनाए।

बारिश के कारण ओवर में कटौती
बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था, लेकिन कुछ देर बाद मुकाबला दोबारा शुरू हो गया है। बारिश के कारण ओवर में कटौती हुई और अब मैच 49-49 ओवर कराने का फैसला किया गया। लेकिन भारत ए की पारी के खत्म होने के बाद बारिश ने मैच में भी खलला डाला जिसके बाद ओवर में दोबारा कटौती की गई।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button