लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार भी बांकीपुर प्रत्याशी! सभी 25 उम्मीदवारों का नाम जानें

पटना: बिहार की राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र की बड़ी आबादी आज वोटिंग करने निकली है। मतदान के दिन तक वोटों की खरीद-फरोख्त की चर्चा बूथ-बूथ तक है। डेढ़ से दो हजार प्रति वोट खरीदने की चर्चा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर में जिनके पास पोलिंग बूथ एजेंट नहीं थे, उनके लोग भी इस बार ठीकठाक संख्या में घूम रहे हैं। यह सब बातें अपनी जगह, सबसे बड़ी बात प्रत्याशियों की है। चुनना किसे है? मताधिकार का उपयोग करना है तो तीन नाम सभी जान रहे हैं। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर, भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता नीरज सिन्हा और राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व प्रत्याशी रेखा कुमारी गुप्ता। लेकिन, यही तीन नाम नहीं हैं। चर्चा में बांकीपुर से उतरे लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार भी हैं। आइए, जानते हैं कि कौन-कौन प्रत्याशी यहां चुनाव में उतरे हैं।

इन दलों ने भी प्रत्याशी दिए, जानिए सभी का नाम
राष्ट्रीय समाज हित दल के मृत्युंजय कुमार, राष्ट्रीय गरीब दल के रामबाबू प्रसाद, भारतीय आम अवाम पार्टी के प्रदीप कुमार, बिहार जस्टिस पार्टी के विनोद राय, अखिल भारतीय जन संघ के जितेंद्र दुबे, भारतीय जवान किस पार्टी के बैजनाथ प्रसाद, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमो) के सूरज कुमार यादव, समता पार्टी के अशोक कुमार, राष्ट्रीय अपना दल की मनीषा शर्मा, प्राउटिस्ट ब्लॉक के प्रेम शंकर प्रसाद, प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम, राइट टू रिकॉल पार्टी के निरंजन कुमार आचार्य और राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के उपेंद्र सहनी बांकीपुर से किस्मत आजमाने उतरे हैं।

भोजपुरिया ही यह लालू, नीतीश पूर्णिया के निवासी
निर्दलीय प्रत्याशी शुकेश कुमार, बागीश नंदन, अभय चौधरी, ब्रजेश पटेल, सिकंदर कुमार, अनिल दास के अलावा लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार भी चुनाव मैदान में हैं। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गोपालगंज के मूल निवासी हैं तो बांकीपुर में निर्दलीय उतरे उनके हमनाम सारण जिले के रहने वाले हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के हमनाम पूर्णिया जिले के बनमनखी के रहने वाले हैं।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button