मुश्किल में फंसे पप्पू यादव: मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे संत, संसद में साधु बन चंदा चोरी का स्वांग रचना पड़ा भारी


महंत बालक दास ने कहा कि संत समाज हमेशा राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करता आया है। संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर संतों के स्वरूप का राजनीतिक प्रदर्शन में उपयोग कर पूरे संत समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पप्पू यादव समेत प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
तहरीर देने के दौरान संत समाज के कई साधु-संत और समर्थक भी मौजूद रहे। इस मामले में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि संत समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। जिसपर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।






