तमिलनाडु में दो सरकारी बसों की आमने-सामने की टक्कर, 11 यात्रियों की मौत

शिवगंगा/नयी दिल्ली/मोतिहारी/चंडीग­ढ़. तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो सरकारी बसों की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 यात्री घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बताया कि रविवार शाम को दुर्घटना में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है.

वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुर्घटना और जानमाल के नुकसान पर गहरा दु?ख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिला कलेक्टर और जिले के प्रभारी मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की. उन्होंने मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और मनिथानेय मक्कल काची (एएमएमके) सहित विभिन्न दलों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ”यह आमने-सामने की टक्कर थी, कारण स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जांच कर रहे हैं.” शिवगंगा सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों की देखभाल और उपचार के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कराईकुड़ी से लगभग 15 किमी दूर तिरुपत्तूर-पिल्लयारपट्टी मार्ग पर नचियापुरम पुलिस थाना क्षेत्र के तिरुपत्तूर के पास वैरावनपट्टी के बीच हुई.

दिल्ली के वसंत कुंज में मॉल के समीप ‘मर्सिडीज’ कार ने तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में नेल्सन मंडेला मार्ग पर एक मॉल के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार एक ‘र्मिसडीज’ एसयूवी (जी63) ने कथित तौर पर तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार देर रात दो बजकर 33 मिनट पर हुई, जिसके बारे में वसंत कुंज उत्तर थाने में पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) में कॉल आया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) अमित गोयल ने एक बयान में कहा, ”घटना मॉल के सामने हुई और सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में एक र्मिसडीज जी63 मिली.” पुलिस के मुताबिक, तीन युवक मौके पर घायल मिले, जिनकी उम्र 23, 35 और 23 साल है. ये सभी मॉल के एक रेस्तरां के कर्मचारी थे.

पुलिस ने बताया कि तीनों कर्मचारी अपना काम खत्म करने के बाद मुनिरका में अपने किराए के कमरे पर लौटने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि तीनों युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले रोहित (23) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कपिल और ललित का उपचार जारी है. पुलिस के मुताबिक, कपिल की हालत गंभीर बताई जा रही है, और वह अब भी आईसीयू में भर्ती है.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि एक डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और एक ऑटो स्टैंड पर इंतजार कर रहे तीनों लोगों को टक्कर मारने के बाद गाड़ी एक खंभे से जा टकराई. बयान के अनुसार, वाहन का चालक शिवम (29) करोल बाग का रहने वाला है, जिसे पकड़ लिया गया है. पुलिस ने बताया कि वह एक विवाह में शामिल होकर घर लौट रहा था और दुर्घटना के समय उसकी पत्नी और बड़ा भाई भी उसके साथ थे. पुलिस के मुताबिक, कार आरोपी के दोस्त अभिषेक के नाम पर पंजीकृत है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर शिवम की हाल ही में शादी हुई थी. पुलिस के मुताबिक, “वह पास में एक शादी समारोह में गया था और घर लौट रहा था, तभी मॉल के पास वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा.” पुलिस ने बताया कि गाड़ी में बैठी उसकी पत्नी और भाई को दुर्घटना में ज्यादा चोट नहीं आई. पुलिस के मुताबिक, ‘लिकर मीटर’ से की गई शुरुआती जांच में शराब की मौजूदगी का पता नहीं चला.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हालांकि प्रक्रिया के तहत यह पता लगाने के लिए कि क्या आरोपियों ने शराब पी थी, एक मेडिकल जांच भी की गई. जांच जारी है.” भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125(ए) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), और 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. रोहित के परिवार के सदस्यों ने बाद में आरोप लगाया कि एसयूवी की गति बहुत तेज थी.

रोहित के चाचा बलवंत सिंह ने पुलिस और मीडियार्किमयों को बताया कि गाड़ी की गति बहुत तेज थी, चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा था और उन तीनों को टक्कर मार दी, जो दिन भर काम करने के बाद घर जाने के लिये इंतजार कर रहे थे. बलवंत ने कहा, “रोहित घर का इकलौता कमाने वाला था. उसने सिर्फ 20 साल की उम्र में ही अपने परिवार का खर्च उठाना शुरू कर दिया था. वह बहुत नेकदिल इंसान था. वह बस घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ा था, लेकिन आरोपियों ने हमारे सारे सपने तोड़ दिए.” परिवार के सदस्यों ने बताया कि रोहित ‘एम्बिएंस मॉल’ के एक रेस्तरां में शेफ का काम करके लगभग 15,000 रुपये महीना कमाता था. रोहित के परिवार में उसका बड़ा भाई चंदन, बहन और माता-पिता शामिल हैं, जो उत्तराखंड में रहते हैं.

चाचा ने कहा, “रोहित अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा अपने माता-पिता की मदद के लिए भेज देता था. उसकी मौत परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है.” रविवार सुबह अपराध और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा वाहन से नमूने एकत्र किए, जिनमें एयरबैग खुलने के तरीके, फिसलन के निशान और टक्कर से हुआ नुकसान शामिल था. वाहन की सटीक गति का पता लगाने और प्रत्यक्षर्दिशयों के बयानों की पुष्टि के लिए मॉल के प्रवेश द्वार और आस-पास सड़कों पर लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक तेज धमाके की आवाज सुनी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों जीवित बचे लोगों की हालत स्थिर होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी.
उन्होंने बताया, “उनके (घायलों से) बयानों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि दुर्घटना कैसे हुई.” पुलिस ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया और मामले की जांच जारी है.

मोतिहारी में तेज रफ्तार ट्रक ने वाहनों को टक्कर मारी, पांच की मौत

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुई.

पुलिस अधीक्षक (सदर-1) दिलीप कुमार ने कहा, “र्सिवस लेन पर जब मोटरसाइकिल और एक ऑटो-रिक्शा समेत कई वाहन सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रहे थे, तब एक ट्रक वहां घुस गया और उसने उन वाहनों को टक्कर मार दी.” उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

डीएसपी ने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.” गुस्साए स्थानीय निवासियों ने राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वाहन को आग लगा दी. पुलिस ने कुछ देर बाद नाकाबंदी हटा दी.

हरियाणा: चलती ट्रेन में च­ढ़ने की कोशिश करते समय फिसली महिला, जीआरपी कांस्टेबल ने बचाई जान

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक कांस्टेबल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की जान बचाई, जो चलती ट्रेन में च­ढ़ने की कोशिश करते समय फिसल गई थी. कुरुक्षेत्र से दिल्ली जा रही ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, यात्री उसमें च­ढ़ने और उतरने लगे. इस दौरान अकेले यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने अपना सामान कोच के अंदर रखा और ट्रेन में च­ढ़ने लगी, लेकिन तभी ट्रेन चल दी. जैसे ही ट्रेन की गति ब­ढ़ी, महिला का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया.
यह घटना शनिवार दोपहर करीब सा­ढ़े तीन बजे हुई.

उसी समय जीआरपी कांस्टेबल जगरूप सिंह आगे ब­ढ़े और महिला को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. हरियाणा पुलिस ने एक बयान में कहा कि कांस्टेबल की समय पर और साहसी कार्रवाई ने एक गंभीर दुर्घटना को टाल दिया. महिला से जब पूछा गया, तो उसने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है. घटना के बाद ट्रेन को रोक दिया गया. जीआरपी ने महिला को ट्रेन में सुरक्षित रूप से च­ढ़ाया, जिसके बाद उसे (ट्रेन को) आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया.

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button