Delhi MCD ByElection: उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, शालीमार बाग में खिला कमल, जानें कौन कहां से जीता

नई दिल्ली: दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। जहां 30 नवंबर को 38.51 फीसदी मतदान हुआ था।

मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी जीती

मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी के अनिल जीत चुके हैं। वहीं भाजपा के जयपाल हार चुके हैं। इन दोनों के बीच का जो अंतर है। वह 1577 वोटों का हैँ।

चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार जीते

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चांदनी चौक वार्ड में जीत दर्ज कर ली है। पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने आम आदमी पार्टीके उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 मतों से हराकर यह सीट जीती है।

कुल 12 वार्डों के लिए एमसीडी उपचुनावों की मतगणना दिल्ली के 10 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। इन उपचुनावों में 30 नवंबर को मतदान हुआ था। इन 12 वार्डों में से नौ पहले भाजपा के पास थे, जबकि शेष तीन आम आदमी पार्टी के पास थे।

संगम विहार सीट से कांग्रेस जीती

संगम विहार सीट से कांग्रेस जीत चुकी है और यहां से जो उम्मीदवार थे। वह सुरेश चौधरी थे और वहीं इन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार शुभ रंजीत गौतम को हराया है। इन दोनों के बीच वोटों का जो अंतर है वह करीब 3628 है। यह सीट भाजपा के पास थी। यहां से संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन चौधरी 2022 में पार्षद चुने गए थे इस तरह कांग्रेस ने उपचुनाव में अपना खाता खोल दिया, यूपी चुनाव वाले वार्डों में कांग्रेस के पास एक भी वार्ड नहीं था।

शालीमार बाग से बीजेपी जीती

शालीमार बाग से बीजेपी जीत गई है और इस सीट पर अनीता जैन चुनाव लड़ रही थी। वहीं इसमें आपकी तरफ से बबीता राणा चुनाव लड़ रही थी। हालांकि शालीमार बाग में बीजेपी जीत चुकी है और अपने घर से खुद को बचाने में कामयाब रही है।

दक्षिणपुरी में आप ने जीत दर्ज की

दिल्ली के दक्षिणपुरी में एमसीडी उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने भाजपा के उम्मीदवार को हरा दिया। यह सीट पहले से आप के पास थी और अब भी बरकरार रही। दक्षिणपुरी से रामस्वरूप कनौजिया जीते हैं। यह दक्षिणपुरी से चुनाव लड़ रहे थे और इन्होंने रोहिणी से जो बीजेपी के उम्मीदवार थे उनको हराया है। इन दोनों के बीच का जो अंतर है 2262 वोट का है।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button