कन्नड अभिनेत्री ने वॉशरूम में चोरीछिपे फिल्म बनाए जाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया

बेंगलुरु: कन्नड़ टीवी धारावाहिकों की एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि एक समारोह के दौरान एक स्टेडियम के वॉशरूम में चोरीछिपे उनकी फिल्म बनाई गई और पैसे नहीं देने पर वीडियो को आॅनलाइन प्रसारित करने की धमकी दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना हाल में यहां हुए सेलिब्रिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई।

अपनी शिकायत में अभिनेत्री ने कहा कि वह कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय समारोह में शामिल हुई थीं। इसमें कहा गया है कि समारोह के दूसरे दिन, सात फरवरी को, जब वह स्टेडियम के अंदर मौजूद महिला शौचालय का इस्तेमाल करने गईं, तो किसी अनजान व्यक्ति ने चुपके से उनका एक ”अश्लील और अभद्र वीडियो” रिकॉर्ड कर लिया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि कथित वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित तौर पर इस गलतफहमी में भेजा गया कि वह अभिनेत्री का खाता का है। प्राथमिकी के अनुसार, ”वीडियो की विषयवस्तु अश्लील है। वीडियो अपलोड करने के बाद, अनजान लोगों ने और प्राइवेट वीडियो भेजने तथा वीडियो कॉल करने की धमकी दी। उन्होंने पैसे मांगे और दोस्त को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।” शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वीडियो को दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया जाएगा और सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

प्राथमिकी में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने शिकायत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो एक पेन ड्राइव में जमा किए हैं। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर, आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं और अन्य प्रावधानों के तहत 13 फरवरी को यहां साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है, और आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button