तेल संकट: दिल्ली में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू, 50% ऑनलाइन मीटिंग, मंत्री-MLA मेट्रो-बस से चलेंगे

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्राइवेट कंपनियों से भी ऐसा करने के लिए कहेंगे। अब 50 फीसदी ऑनलाइन मीटिंग होगी। श्रम विभाग और अन्य विभागों को 20 फीसदी कम फ्यूल मिलेगा। सरकार के मंत्री, विधायक मेट्रो, डीटीसी से चलेंगे। मंत्रियों की विदेशी यात्राएं स्थगित कर दी गईं हैं। दिल्ली सरकार तीन महीने तक बड़े पब्लिक इवेंट नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। जिसमें मॉल और बाजार में ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के लिए अलग स्थान बनेंगे। सरकार 90 दिन तक यह अभियान चलाएगी। इसमें स्कूल, अस्पताल और बाजार में कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति तैयार है और जल्द लागू होगी। सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर स्थायी रूप से 24-26 डिग्री पर सेट की जाएगी। बिजली नियंत्रण के लिए संवेदक लगाए जाएंगे। यह अभियान 15 मई से शुरू होगा। दो दिन के लिए 100 फीसदी घर से काम लागू होगा। आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर चार कर दी है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button