भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, डेब्यू टेस्ट में चमके सुथार

मुल्लांपुर: भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से हराया। भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी और अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन 152 रन पर ऑलआउट की। भारत को इस तरह 412 रनों की बढ़त हासिल हुई और टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम 112 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में नौ विकेट गंवाए थे, लेकिन अशरफ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।

भारत की टेस्ट में पारी के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने महज तीसरे ही दिन एकमात्र टेस्ट अपने नाम कर लिया। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था, लिहाजा टीम को डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में कोई फायदा नहीं होगा। भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट लिए और दूसरी पारी में एक विकेट चटका। दूसरी पारी में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले। सिराज भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद खराब रही। पहली पारी में जहां रहमत शाह एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतक लगाया, वहीं दूसरी पारी में कोई बल्लेबाज पचासा नहीं लगा सका। टीम की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि दूसरी पारी में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। अफगानिस्तान के लिए दूसरी पारी में सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच अब 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

भारत जीत से तीन विकेट दूर
वाशिंगटन सुंदर ने अजमातुल्लाह ओमरजई को आउट कर अफगानिस्तान को सातवां झटका दिया। ओमरजई चार रन बनाकर आउट हुए। भारत इस तरह जीत से तीन विकेट दूर है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button