चुनाव से ठीक पहले ED का एक्शन: राशन घोटाले में कोलकाता के 9 ठिकानों पर रेड

दूसरे चरण के चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीमों ने शनिवार सुबह कोलकाता, बर्दवान और हाबरा में एक साथ 9 जगहों पर छापेमारी शुरू की। ये सभी ठिकाने राशन सप्लाई और एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबारियों के बताए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
यह जांच PDS यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हुई गड़बड़ियों से जुड़ी है। आरोप है कि कोविड लॉकडाउन के दौरान गरीबों के लिए आवंटित गेहूं-चावल को अवैध तरीके से कम दाम पर खरीदा गया। फिर FCI और राज्य सरकार के मार्क वाले बोरों को बदलकर खुले बाजार और बांग्लादेश में तस्करी कर दी गई। इस नेटवर्क में सप्लायर्स, डीलर, एजेंट और बिचौलियों के शामिल होने की बात सामने आई है।

नुसरत जहां से भी हुई पूछताछ
ED इस मामले में पूर्व TMC सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां से भी पूछताछ कर चुकी है। बशीरहाट से सांसद रहते हुए उनके क्षेत्र में बांग्लादेश तस्करी के लिए कई ट्रक पकड़े गए थे। नुसरत पर फ्लैट धोखाधड़ी का भी आरोप है, जिसमें 400 से ज्यादा बुजुर्गों से 5.5 लाख रुपये लेकर फ्लैट न देने का केस चल रहा है। हालांकि उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।

फिलहाल ED दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि घोटाले में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button